Market Update

Golden Rules of share market hindi - शेयर मार्केट टिप्स इन हिंदी

    शेयर मार्केट में हर कोई व्यक्ति पैसा बनाना चाहता है शेयर बाज़ार को आप समझना चाहते है तो सबसे पहले उसके GOLDEN RULES का आपको पता होना चाहिए | आज हम बात करने वाले है Golden Rules Of Share Market के बारेमे | 
Golden Rules of share market hindi


    Golden Rules of share market

    Trend Is Your Friend

        शेयर बाज़ार में एक कहावत है "Trend Is Your Friend" और यह बात काफी हद तक सही भी साबित होती है | आपको शेयर बाज़ार में हमेशा ट्रेंड को follow करना चाहिए | शेयर बाज़ार का जिस तरफ का रुख हो उस तरफ आपको चलना चाहिए जिसमे आपको जितने के chances ज्यादा होते है | 

    Share Market की चाल पर रखे नज़र :

        शेयर बाज़ार में आपको शेयर के बारे में जानकारिया लेते रहना चाहिए | कौनसा शेयर कितना ऊपर या निचे जा सकता है उसका आपको एक अनुमान रहना चाहिए | अगर आप Share Market में कुछ अछा ज्ञान लेना चाहते है तो ज़रूरी है की आप Share Market को लगातार follow करते रहे | 

    ज्यादा लीवरेज :

        Share Market में trading करने के लिए अलग अलग ब्रोकर लीवरेज देते है | आपको बतादे के यह एक आदत बन सकती है | लीवरेज लेकर ट्रेडिंग करने में आपको सिर्फ फायदा दिखता है तो यह बात आप भूल जाओ क्युकी आपको यह भी सोचना चाहिए की अगर आपका लिया हुआ ट्रेड गलत हुआ तो आपको भारी नुकशान भी भुगतना पड़ सकता है |

    कम किम्मत वाले शेयर (Penny Stock) से बचे :

        लोगो को छोटी पूंजी में ज्यादा शेयर चाइये होते है | मतलब की कुछ पैसा लगा के ढेर सारे शेयर ! आपको बता दे की Share Market में ढेर सारे Penny Stocks होते है | जिसमे लोग आकर्षित हो जाते है और बाद में अपने पैसे बुरी तरह फसा देते है | 
        सभी Penny Stock एक जैसे नही होते मतलब की कुछ शेयर्स ऐसे भी है जो पहले Penny Share थे और बाद में काफी अच्छा मुनाफ़ा भी लोगो को दिया है पर आपको यह बात भूलनी नहीं चाहिए की इए शेयर में बहुत ज्यादा Risk होता है | अगर आपको इसके बारेमे ज्यादा जानकारी चाहिए तो यहाँ क्लिक करे "Penny Stock"

    मजबूत कंपनी का चयन करे :

        Share Market में मजबूत कंपनीओ में निवेश करना काफी बहेतर रहता है | जिस कंपनी का fundamental अछा हो | फाइनेंसियल मजबूत हो ऐसी कंपनी का आपको चयन करना है जो लगातार अपने बिसनेस से प्रॉफिट कर रही हो  | 

    शेयर की किम्मत ना देखे - उसकी वेल्यु देखे :

        शेयर बाज़ार में आपको एक बात याद रखनी है की हमेशा कंपनी की वेल्यु पर आपको ध्यान देना है, किम्मत पर नही | अगर कंपनी अछि है उसका प्रदर्शन अच्छा है , कंपनी का भविष्य अछा है तो उसकी वेल्यु बढ़ने वाली है और यह आपको फायदा देगी | 

    Dividend देने वाली कंपनी :

        Share Market में एक्सपर्ट का मानना है की Dividend देने वाली कम्पनियो में निवेश करना अच्छा रहता है | अगर कम्पनी रेग्युलर Dividend दे रही है तो समजिये की उस कंपनी के पास पैसो की कोई कमी नहीं है | 

    Over Trading - Over Buying ना करे :

        अगर आप शेयर बाज़ार में trading कर रहे ई या कोई इन्वेस्टर है तो आपको एक बात हमेशा याद रखनी है की आपको कभी किसी भी शेयर में हद से ज्यादा खरीददारी या इन्वेस्टमेंट नहीं करना है | और अगर आप ट्रेडर है तो आपको एक ही दिन में ज्यादा ट्रेड नही लेने है | क्युकी अगर आप ज्यादा ट्रेड लेने लगेंगे तो आपके लोस के chances ज्यादा रहेंगे और उप्पर से आपका पैसा आपका ब्रोकर ले जाएगा | 

    अपनी भावनाओं पर काबू रखे :

        ज्यादातर लोग इसी कारण शेयर बाज़ार में Loss करते है | जब कोई व्यक्ति किसी भी कम्पनी में इन्वेस्ट करता है तो उसके साथ अपनी भावनाओं को जोड़ लेता है | 

        मतलब की अगर मुनाफा हो रहा होता है तो ज्यादा लालच में आता है और अगर लोस हो रहा होता है तब अपनी पोजीशन काटने की जगह ज्यादा होल्ड करता है | जिसकी वजह से शेयर बाज़ार में नुक्सान होने के chances बढ़ जाते है|

    हमेशा Stop loss के साथ काम करे :

    शेयर बाज़ार में trading करने में आपको स्टॉप लोस सुनिश्चित कर लेना चाहिए |शेयर बाज़ार में किसी ट्रेड में Entry का महत्व होता है उतना ही exit का भी महत्व होता है | अगर आप स्टॉप लोस के साथ काम करेंगे तो आप शेयर बाज़ार में ज्यादा नुक्सान से बच सकते है| 

    उतना ही इन्वेस्ट करे - जितना जोखिम ले सके :

    शेयर बाज़ार में जब आप पैसे निवेश करेंगे तो उसकी पूरी जिम्मेवारी आपकी रहती है | आपका पैसा डूब भी सकता है | इस लिए आपको उतना ही पैसा शेयर बाज़ार में इन्वेस्ट करना चाहिए जितना आपको गवाने पर अफ़सोस ना रहे या तो कोई बड़ी दिक्कत ना आये |

    समय समय पर करते रहे अपना Profit Book :

    शेयर बाज़ार कोई ऐसी जगह नहीं है जहा सिर्फ आपको पैसा इन्वेस्ट करना है, आपको अपने पैसे का मुनाफ़ा भी लेना होता है|अगर आप सिर्फ निवेश ही करते रहेंगे तो उसका कोई मतलब nhi रहेगा । मतलब की सिर्फ इन्वेस्टमेंट मत करते जाइए , जब जब आपको प्रॉफिट मिलता जाए तब तब थोड़ा थोड़ा प्रॉफिट बुक करते जाइए |

    शेयर बाज़ार को बिसनेस की तरह समजे :

    ज्यादातर लोग शेयर बाज़ार में यही सोच लेकर आते है की यहाँ सबसे ज्यादा और सबसे जल्दी पैसा बनता है | जी हा यह बात कुछ हद तक सही भी है | किन्तु कुछ लोग शेयर बाज़ार को जुआ खेलना समते है मतलब की gambling समजते है |

        अगर आप तुक्का लगा के पैसे कमाने शेयर बाज़ार में आओगे तो आप शेयर बाज़ार से कुछ सिख तो नही पाओगे किन्तु अपना पैसा भी गवा देंगे | कहनेका मतलब यही है की आप शेयर बाज़ार को business की तरह समजे | अगर आप सीखोगे तभी आप पैसा बना पाओगे |


    कोई टिप्पणी नहीं